फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   18th June birthday horoscope predictions

जन्मदिन: 18 जून को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Mon, 18 Jun 2018 07:49 AM IST
पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Updated Mon, 18 Jun 2018 07:49 AM IST
विज्ञापन
18th June birthday horoscope predictions

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 18 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 9 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत स्वाभिमानी एवं आत्मविश्वासी होते है। प्रवृति उग्र होने के कारण जीवन  पर्यन्त मानसिक परेशानियों से घिरे रहते हैं। लक्ष्य प्राप्ति में पग पग पर बाधाएं आती हैं। जीवन के 28 वें वर्ष से प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होते हैं। सेना, पुलिस, सर्जरी, एथलेटिक्स आदि क्षेत्रों में ये जातक श्रेष्ठ सफलता प्राप्त करते हैं। यह वर्ष उन्नति में सहायक रहेगा। लोकप्रियता में वृद्धि होगी। राजनैतिक क्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। कार्य विशेष में सफलता से उत्साहित रहेंगे। जमीन जायदाद के मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी।
विज्ञापन


आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष स्थायी आय का नया साधन बनाने में सफल रहेंगे। घर परिवार में शांति बनी रहेगी। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, केमिस्ट, होटल मैनेजमेंट, पुलिस, नगर पालिका, कृषि विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होगे। व्यवसायी वर्ग व्यावसायिक विस्तार एवं धन लाभ से प्रसन्न रहेगा। नौकरी में अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed