फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   13th july birthday horoscope predictions

जन्मदिन: 13 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Thu, 12 Jul 2018 05:49 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला Updated Thu, 12 Jul 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
13th july birthday horoscope predictions
birthday - फोटो : birthday
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 13 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 4 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक सरल हृदय, उदार एवं सामाजिक रूढि़वादिता के प्रबल विरोधी होते हैं। लक्ष्य प्राप्ति के लिए जीवन में श्रम संघर्ष अधिक करना पड़ता है। भाग्य जीवन के ३१वें वर्ष तक प्राय: वाम गति से ही चलता है। हृदय से ये जातक उदार एवं सात्त्विक होते हैं। ग्रहस्थ जीवन सामान्य रहता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य में निम्रता रहती है। जीवन के उत्तरकाल में यश, मान एवं धन में वृद्धि होती है। 
विज्ञापन


आगामी वर्ष की सफलताएं
यह वर्ष योजनाओं की पूर्ति में सहायक रहेगा।उच्चस्तरीय जान पहचान का लाभ मिलेगा। जीवन स्तर में सुधार आएगा। अटके महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। न्याय के क्षेत्र में विजय मिलेगी। राजनैतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। शुक्र की अनुकूल स्थिति विदेश यात्रा में सहायक रहेगी। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, पुलिस, नगरपालिका, पशुपालन विभाग, वन विभाग, माईनिंग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायी वर्ग की कारोबार विस्तार की इच्छा पूर्ण होगी। किसी नए कारोबार की स्थापना का अवसर मिलेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। इस वर्ष व्यवसाय में सरकारी तंत्र से परेशानी संभव है। राजकीय सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टिï से वर्ष सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed