{"_id":"57a4e8ed4f1c1bda762bc545","slug":"anu-became-teej-queen","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनु सिंघल ने पहना तीज क्वीन का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनु सिंघल ने पहना तीज क्वीन का ताज
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
Updated Sat, 06 Aug 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में कुमार तनय वैश्य समाज के तीज महोत्सव में तीज क्वीन को ताज पहनातीं अतिथि।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लायंस क्लब रामपुर उदय, लायनेस क्लब रामपुर ग्रेटर और लियो गर्ल्स क्लब द्वारा तीजोत्सव धूमधाम से मनाया गया। तीजोत्सव में क्लबों की महिला सदस्याओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया गया। सावन के गीत गाए और उन पर डांस भी किया। झूले झूलकर एक दूसरे को तीज की बधाई दी। इसके साथ ही तीज क्वीन का भी चुनाव किया गया।
लायंस क्लब ऑफ रामपुर उदय की ओर से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत समयबद्धता से की गई। जिसमें अनुश्री बंसल विजेता रहीं। इसके बाद क्लब के अध्यक्ष सौम्य सिंघल ने सभी सदस्यों का स्वागत कर तीजोत्सव की बधाई दी। कार्यक्रम में एक मिनट गेम, सरप्राइज गेम और हाउजी का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिताओं का संचालन पायल सिंघल व सुगंधा अग्रवाल ने किया। इनमें रुचि सिंघल व मिनी अग्रवाल ने बाजी मारी। अंत में तीज क्वीन का चुनाव किया गया। जिसमें अनु सिंघल को तीज क्वीन चुना गया। कार्यक्रम में इशिता, शिवांगी, सोनिया जैन, नेहा जैन, सलोनी, नेहा जिंदल, नीता गुप्ता, शालिनी गुप्ता, आशीष सिंघल आदि शामिल रहीं।
उधर लायनेस क्लब व लियो गर्ल्स क्लब ने भी तीजोत्सव मनाया। साहनी लायंस नेत्र चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत ध्वज वंदना से की गई। लायनेस क्लब की अध्यक्ष वीरांगना मांगलिक ने सभी को तीज की बधाई देते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद सरिता विश्नोई, सोना सक्सेना, श्वेता मांगलिक और मिनी अग्रवाल ने सावन के गीतों पर डांस कर तीजोत्सव का आनंद उठाया। इसके बाद सरप्राइज गेम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में तीज क्वीन का चुनाव किया गया। जिसमें अंजना अग्रवाल तीज क्वीन लायनेस क्लब, विभा मांगलिक रनर अप। लियो गर्ल्स क्लब में मीनू चावला तीज क्वीन चुनी गईं और मेघा अग्रवाल रनर अप रहीं। इस अवसर पर गर्ल्स लियो क्लब अध्यक्ष मेघा अग्रवाल, डा. प्रभा शर्मा, रमा अग्रवाल, मलिका गुप्ता, साक्षी अरोरा, निशी अग्रवाल, विभा मांगलिक, रजनी सिंघल, सतनाम चावला, मोहिनी पाहवा, रीता अग्रवाल आदि शामिल रहीं।