फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम साफ, यमुनोत्री पैदल मार्ग पर बढ़ी श्रद्धालुओं की आवाजाही

मौसम अनुकूल रहने और चटख धूप खिलने से जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। यमुना जी के जयकारों से पैदल मार्ग गूंज रहा है। श्रद्धालु खुशनुमा मौसम के बीच प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद ले रहे हैं। यात्रा से जुड़े लोगों के चेहरे भी श्रद्धालुओं की आमद से खिले हुए हैं। मजदूर यूनियन से जुड़े मोहन लाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की अपेक्षा मजदूरों की संख्या अधिक होने के कारण उन्हें निर्धारित दरों से कम दर पर श्रद्धालुओं को यमुनोत्री धाम की यात्रा करवानी पड़ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें