उत्तरकाशी। मोरी ब्लॉक की हरकीदून घाटी स्थित पवाणी गांव में मंगलवार शाम भीषण अग्निकांड से भारी नुकसान की आशंका है। एक घर में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और आसपास के भवनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से दर्जनों भवनों के जलने की सूचना है। बताया जा रहा है कि इस घटना से 30 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं। गांव में अफरा-तफरी के साथ दहशत का माहौल है।