उत्तरकाशी में जिला कांग्रेस कमेटी ने जनपद की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सीएमओ कार्यालय पहुंचकर तालाबंदी का प्रयास किया। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया, जिसके बाद उन्होंने जमकर नारेबाजी की। सीएमओ के पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को शिशु मृत्यु दर को लेकर प्रकाशित खबर भी दिखाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि खबर जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की स्थिति को उजागर करती है। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सीएमओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।