उत्तरकाशी के कालिंदी ट्रेक स्थित ओडिन कॉल क्षेत्र में फंसे 29 ट्रेकर्स का रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। सभी ट्रेकर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित निकालकर हर्षिल पहुंचाया गया। शासन से समन्वय के बाद सेनानायक एसडीएम अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में अभियान चलाया गया। SDRF कंट्रोल रूम के जरिए अभियान की लगातार निगरानी की गई और रेस्क्यू टीमों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। अभियान में SDRF, जिला पुलिस, भारतीय सेना, स्थानीय प्रशासन और UCADA की टीमें संयुक्त रूप से शामिल रहीं। रेस्क्यू के बाद सभी 29 ट्रेकर्स को आर्मी बेस हर्षिल स्थित चिकित्सालय लाया गया। यहां चिकित्सकीय टीम ने सभी ट्रेकर्स की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच शुरू कर दी है।