उत्तरकाशी में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य हर्षिल के लिए रवाना हो गए हैं। जिलाधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान की स्थिति का जायजा लेंगे। वे धरातल पर मौजूद स्थिति और रेस्क्यू कार्यों की जानकारी भी लेंगे। हर्षिल पहुंचकर अभियान से जुड़े अधिकारियों और टीमों से समन्वय कर आगे की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।