फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़कोट में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चे, जन्माष्टमी पर्व का उल्लास

बड़कोट स्थित सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धाभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जन्माष्टमी पर विद्यालय के अधिकांश भैया-बहिन राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में सजकर कार्यक्रम में शामिल हुए। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर कृष्ण भजनों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य, पूर्व प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यालय स्टाफ और अभिभावक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें