बाजपुर में नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलनरत निकाय कर्मचारियों की काम बंद हड़ताल सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रही। सोमवार सुबह सभी कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। वहां से वे जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए शहीद भगत सिंह चौक पहुंचे। चौक पर कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला दहन किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि लंबे समय से नियमितीकरण की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक काम बंद हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान पालिका के कार्यों पर भी असर पड़ रहा है।