फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: बाजपुर में अवैध टेलीकॉम गेटवे का भंडाफोड़, 2 सिम बॉक्स, 114 सिम और 77 एंटीना बरामद

प्रदेश में पहली बार सिम बॉक्स के माध्यम से संचालित अवैध टेलीकॉम गेटवे का भंडाफोड़ हुआ है। एसटीएफ की साइबर कुमाऊं यूनिट ने बाजपुर में कार्रवाई करते हुए 114 अवैध सिम कार्ड, 2 सिम बॉक्स और 77 एंटीना सहित भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए हैं। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह के अनुसार टीम काफी समय से इस नेटवर्क पर काम कर रही थी और दूरसंचार विभाग डीओटी के संपर्क में थी। इनपुट मिलने पर टीम ने बाजपुर के मुड़िया, ईदगाह के पास एक मकान पर दबिश दी। मौके से 24 वर्षीय कादिर पुत्र जाबिर अली निवासी मिलक जुम्मावाली, बेरखेड़ा चक, थाना भगतपुर, जनपद मुरादाबाद (यूपी) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 2 सिम बॉक्स (32 स्लॉट), 77 एंटीना, 114 एयरटेल सिम, एयरटेल इंटरनेट राउटर, सैमसंग ए35 मोबाइल, लेन/यूएसबी केबल, एसी एडॉप्टर, फाइबर वायर, मीडिया कन्वर्टर और अन्य टेलीकॉम उपकरण बरामद हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें