बाजपुर में कांग्रेस के देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन के तहत मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ विरोध जताया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा, नगर अध्यक्ष सत्यवान गर्ग, जिला महामंत्री हरदेव सिंह संधू, परवेज़, महेश आशु, तनवीर अहमद, सिंह स्वरूप भारती आदि मौजूद थे।