फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मोर्चा की प्रेसवार्ता: इंदू डंगवाल बोलीं- महिला आरक्षण से राजनीति में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी

घनसाली में भाजपा महिला मोर्चा की प्रेसवार्ता, जिला अध्यक्ष ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार, विपक्षी दलों से भी सहयोग की अपील घनसाली। महिला आरक्षण को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष इंदू डंगवाल ने प्रेसवार्ता कर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के प्रावधान को महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि इस व्यवस्था से महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने और देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के अवसर मिलेंगे। इंदू डंगवाल ने कहा कि उत्तराखंड की धामी सरकार पहले ही सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दे रही है। अब राजनीतिक क्षेत्र में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से महिलाएं निर्णय लेने की प्रक्रिया में अधिक भागीदारी कर सकेंगी और नेतृत्व के नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को प्रभावी रूप से लागू करने की प्रक्रिया में परिसीमन भी महत्वपूर्ण है। परिसीमन के बाद सीटों की संख्या बढ़ने की संभावना है, जिससे सभी राजनीतिक दलों की महिलाओं को इसका लाभ मिल सकेगा। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ने विपक्षी दलों से भी महिला आरक्षण के मुद्दे पर सकारात्मक सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का यह विषय किसी एक दल का नहीं, बल्कि महिलाओं की भागीदारी और देश के विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। इस दौरान कनिष्ठ प्रमुख कृष्णा गैरोला, जिला मंत्री आरती रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष अनीता श्रीयाल, बबीता रावत आदि मौजूद रहे

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें