फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग--संगम पुस्तकालय को मिलीं 2500 से अधिक पुस्तकें

‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान के तहत संगम पुस्तकालय को 2500 से अधिक पुस्तकें मिली हैं। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल और जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने पुस्तकालय पहुंचकर पुस्तकें भेंट कीं। अभियान के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी जिला प्रशासन को 150 पुस्तकें उपलब्ध कराई हैं। विधायक ने कहा कि विभिन्न विषयों की पुस्तकें उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी। डीएम ने कहा कि लोगों के सहयोग से पुस्तकालयों को समृद्ध किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री मिल सके। पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने पुस्तकों की उपलब्धता पर खुशी जताई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें