रुद्रप्रयाग। सीएम पोर्टल पर लंबित शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सोमवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने लंबित शिकायतों का यथाशीघ्र निस्तारण करने और कार्रवाई की जानकारी शिकायतकर्ता को भी अनिवार्य रूप से देने के निर्देश दिए। समीक्षा में सामने आया कि जिले में सीएम पोर्टल पर कुल 91 शिकायतें निस्तारण के लिए लंबित हैं। जिलाधिकारी ने पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण के लिए नामित नोडल अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने को कहा।