फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर जताया आक्रोश

अगस्त्यमुनि। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को अगस्त्यमुनि में कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ मार्च मुख्य बाजार होते हुए पुराने देवल तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अंकिता को न्याय दिलाने की मांग की। पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय मिलने और दोषियों को सजा मिलने तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। कैंडल मार्च में कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी, हरीश गुसाईं, कुंवर सजवाण, रजनी रावत, दीपा देवी आर्य, डॉ. योगंबर नेगी, प्रियांशु, मोहन, अभिषेक आर्य, कुंवरलाल आर्य और विजय बैरवाण सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें