फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: नई पहल, महायोग ध्यान कुंभ के 9वें संस्करण का  23 से 27 अक्तूबर तक होगा भव्य आयोजन

पिरामिड स्पिरिचुअल सोसाइटीज़ मूवमेंट की एक पहल पर पीएमसी सोसाइटी और पीएमसी हिंदी के सहयोग से महायोग ध्यान कुंभ के 9वें संस्करण का भव्य आयोजन होने जा रहा है। आंतरिक रूपांतरण और विश्व शांति के मुख्य विषय पर आधारित यह पांच दिवसीय महोत्सव 23 से 27 अक्तूबर तक मुनि की रेती स्थित पर गंगा के तट पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में 10,000 हजार से अधिक प्रतिभागी सम्मित होंगे। बृहस्पतिवार को गंगा रिसॉर्ट में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य आयोजक वसंथा शास्त्री ने बताया कि यह महोत्सव सभी के लिए निशुल्क रहेगा। इसमें ध्यान, लाइव वाद्य संगीत, गंगा आरती, ज्ञान संवाद, भारतीय शास्त्रीय संगीत, कबीर भजन, योग, प्राणायाम, आयुर्वेद और ध्वनि चिकित्सा से जुड़ी गतिविधियां आयोजित होंगी। बच्चों और युवाओं के लिए विशेष सत्र भी होंगे। आयोजन के दौरान पांच दिनों में अन्नप्रसादम सेवा के तहत 1.5 लाख से अधिक सात्विक भोजन परोसने का लक्ष्य है। महोत्सव में लगातार 108 घंटे अखंड ध्यान होगा। वहीं, 27 अक्तूबर को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक संत सम्मेलन और समापन सत्र आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें