फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: कनार के बुजुर्ग ने कलक्ट्रेट गेट पर कराया मुंडन, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़ जिले के बरम से कनार तक 16.2 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए जिला मुख्यालय में ग्रामीणों का आमरण अनशन सोमवार को 12वें दिन में प्रवेश कर गया। दोपहर में ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। 12 दिन पूरे होने पर कनार के एक बुजुर्ग ने कलक्ट्रेट गेट पर अपना मुंडन कराया और कनारवासियों के संघर्ष को मंजिल तक पहुंचाने का संकल्प जताया। 120 किलोमीटर दूर कनार से आकर बीते 12 नवंबर को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट के बाहर रामलीला मैदान में आमरण अनशन शुरू किया। अब तक पुलिस और प्रशासन पांच आमरण अनशनकारियों को जबरन उठा चुका है। 21 नवंबर की रात आमरण अनशन पर बैठी कनार की ग्राम प्रधान सरिता देवी और समर्थकों को पुलिस टीम ने जबरन उठाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने विरोध जताया। खींचतान और अनशन स्थल से घसीटने के दौरान कुछ महिला आंदोलनकारियों के कपड़े फट गए और चूड़िया टूटने से चोटिल हो गईं। इसके विरोध में रविवार को कनारवासियों ने कलक्ट्रेट परिसर के बाहर जुलूस निकाल कर घंटाघर पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। इस घटनाक्रम के बाद कनार और गोरीछाल क्षेत्र से अन्य ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंच गए। सरिता देवी के बाद दोबारा आमरण अनशन पर बैठे जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह परिहार की भूख हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। दोपहर में ग्रामीणों ने अनशन स्थल से कलक्ट्रेट परिसर तक जुलूस निकाला और सरकार की अनदेखी और दमनात्मक व्यवहार के खिलाफ रोष जताया। इस दौरान आमरण अनशन के 12 दिन पूरे होने पर कनार के बुजुर्ग चंद्र सिंह बोरा ने कलक्ट्रेट गेट पर अपना मुंडन कराया और सड़क निर्माण की लड़ाई को अंतिम सांस तक लड़ने का संकल्प जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें