श्रीनगर गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर स्थित एसीएल सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम। महिलाओं को स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के प्रति जागरूक जायेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ किया गया। राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग और उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग की रोकथाम, पहचान और इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही साइबर माध्यमों पर महिलाओं की सुरक्षा और ऐसी घटनाओं की स्थिति में शिकायत के उपलब्ध माध्यमों के बारे में जागरूक किया जाएगा।