बैकुंठ चतुर्दशी मेले के तहत बृहस्पतिवार को गोला पार्क में गढ़-कुमाऊं परिधान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पारंपरिक पहाड़ी वेशभूषा में सजकर उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं की झलक पेश की। प्रतिभागियों ने आकर्षक परिधानों के साथ मंच पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। पारंपरिक आभूषणों और पहाड़ी पहनावे से सजे प्रतिभागियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा।