फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदा अष्टमी पर मां नंदा को बांधी गईं पवित्र राखियां

नंदा देवी मंदिर में नंदा अष्टमी महोत्सव के तहत शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने मां नंदा को राखियां बांधीं। इसके बाद मंदिर में देवी पाठ और पूजा-अर्चना हुई। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और मां नंदा का आशीर्वाद लिया। 12 सितंबर से मंदिर में नंदा अष्टमी महोत्सव के तहत धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं। शुक्रवार शाम मां नंदा की डोली शोभायात्रा के रूप में नगर भ्रमण पर निकलेगी। मां के जयकारों के बीच डोली विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी। महोत्सव का समापन 20 सितंबर को भंडारे के साथ होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें