दीपावली को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। जीएनटीआई मैदान में पटाखों की दुकानें सज गई हैं, जहां लोग आतिशबाजी की खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन की ओर से मुख्य बाजार में पटाखों की दुकानें लगाने की अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में आतिशबाजी की बिक्री के लिए जीएनटीआई मैदान को निर्धारित किया गया है। पिछले कुछ वर्षों से सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बाजार क्षेत्र में पटाखों की दुकानें लगाने के बजाय जीएनटीआई मैदान में ही दुकानें लगाई जा रही हैं। इससे बाजार में भीड़भाड़ और आतिशबाजी से होने वाले संभावित हादसों का खतरा कम करने का प्रयास किया जा रहा है। दीपावली को देखते हुए मैदान में लगी दुकानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है और लोग अपनी पसंद के पटाखे खरीद रहे हैं।