फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: भीमताल में यूकेडी नेता को विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

रामलीला मैदान मल्लीताल में बृहस्पतिवार को उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता और नैनीताल के पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल को यूकेडी कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न दलों के लोगों ने श्रद्धांजलि दी। भीमताल में आयोजित शोक सभा में यूकेडी के नीति निर्धारण समिति के अध्यक्ष डॉ. सुरेश नेगी ने कहा कि यूकेडी को मजबूत बनाने में डॉ. नारायण सिंह जंतवाल का अहम योगदान रहा। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि डॉ. जंतवाल के निधन से पार्टी को भारी नुकसान पहुंचा है। वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र जोशी, हरीश अधिकारी, प्रेम सिंह कुल्याल, लोकेश वर्मा और नीरज बिष्ट ने कहा कि डॉ. जंतवाल बेहद ईमानदार नेता थे। उन्होंने जनता के हितों के लिए काम कर प्रदेश में अपनी अलग छवि बनाई। राज्य आंदोलनकारी चंदन बिष्ट, बीडी पलड़िया, योगेश तिवारी ने कहा कि डॉ. जंतवाल ने नैनीताल का विधायक रहते हुए बेहतर विकास कार्य किए और उन्होंने कभी दलगत राजनीति नहीं की। इस दौरान नवीन ममगांई, कुलदीप सिंह, केसी सुयाल, मनोज भट्ट, लोकेश तिवारी, नवीन आर्या, नंदन सिंह मेहरा, गोविंद सिंह, मीनाक्षी भगत, धर्मानंद भट्ट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें