फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: शीशमहल की रामलीला में ताड़िका वध का मंचन

हल्द्वानी। शीशमहल में बुधवार को दूसरे दिन ताड़िका वध से लेकर गौरी पूजन तक की लीला का मंचन किया गया। विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा करते हुए राम-लक्ष्मण ने ताड़िका सहित अन्य राक्षसों का वध किया। इसके बाद विश्वामित्र टोनों भाइयों को सीता स्वयंवर के लिए मिथिला ले गए। गौरी पूजन के प्रसंग में 'चलो सखी गौरी को पूजन जाएं, चंपा-चमेली तोड़ें' की प्रस्तुति ने दर्शकों का ध्यान खींचा। ताड़िका की भूमिका में विक्रम ठाकुर के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। इससे पूर्व सेंट पॉल्स स्कूल प्रबंधक जरीना रौलेस्टन, एसआईआर की संस्थापक अध्यक्ष तनुजा जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभकिया। वहां समिति अध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी, गिरीश चंद तिवारी, एनडी तिवारी, विक्रम डंगवाल, दिनेश फुलारा, कमल पपने आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें