हल्द्वानी शहर में प्राचीन श्री रामलीला मैदान में श्री रामलीला संचालन समिति की ओर से आयोजित महोत्सव में दिन की लीला में राम-केवट संवाद और भरत मिलाप का मंचन हुआ। अमित जोशी के निर्देशन में गंगा और नाव की सुंदर झांकी बनाई गई। केवट की भूमिका मनोज जोशी ने निभाई।