चंपावत। जिले के विभिन्न स्थानों पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों में नन्हे मुन्ने बच्चों को राधा कृष्ण के रूप में सजाया गया। इस दौरान दो साल से आठ साल आयु वर्ग के बच्चों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में भगवान कृष्ण और राधा की बाल रूपी छवि का रूप धरा। साथ ही जिले के अन्य स्थानों पर भी राधा सजाओ कृष्णा सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। बच्चों ने भक्ति गीतों पर जमकर ठुमके भी लगाए।