फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत: निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का विरोध मार्च, पुतला फूंका

चंपावत जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयुक्त पर कार्रवाई करने और उन्हें पद से हटाने की मांग की। यह मार्च जिला कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक निकाला गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। पुलिस बल ने परिसर के भीतर जाने से पहले ही गेट बंद कर दिए। इसके बाद कांग्रेसियों ने गेट पर बैठकर धरना दिया। उन्होंने निर्वाचन आयुक्त के कार्यकाल में लिए गए फैसलों की निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही मतदाता सूची में हुए बदलावों की समीक्षा कराने की बात भी रखी। बाद में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी मनीष कुमार को मामले में एक ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुन्ना ढेक के नेतृत्व में पुतला जलाकर भी प्रदर्शन किया गया। यहां वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री निर्मला गहतोड़ी, विमला महरा, रणजीत अधिकारी, दिग्विजय कार्की, लोकेश पांडेय, सचिन महरा आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें