चंपावत जिला सभागार में सोमवार को डीएम मनीष कुमार ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित 92 शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान पुलिस विभाग में सर्वाधिक 17 शिकायतें लंबित पाई गईं। जिलाधिकारी ने अधिक लंबित प्रकरण वाले विभागों को प्राथमिकता देने को कहा।