चंपावत। प्रशासन ने दूरस्थ गांव नीड़ तल्ली में जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान चार लाभार्थियों को मौके पर ही श्रवण यंत्र भी वितरित किए गए। डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई चौपाल में ग्राम प्रधान निर्मला पांडेय और अन्य ग्रामीणों ने कई मांगें उठाईं। इनमें पेयजल समस्या, सिंचाई स्रोतों का पुनर्भरण और जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए तारबाड़ लगाना शामिल था