टनकपुर। टनकपुर बैडमिंटन क्लब की ओर से वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में लोहाघाट, चंपावत, पिथौरागढ़, खटीमा, किच्छा और ऊधमसिंह नगर समेत विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता तीन आयु वर्गों में आयोजित की जा रही है। दो दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैंl प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह है।