नारायणबगड़ के जीआईसी में उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् हरिद्वार की ओर से आयोजित दो दिवसीय खंड स्तरीय संस्कृत स्पर्धा का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने संस्कृत भाषा की विभिन्न विधाओं में प्रतिभा दिखाई। कनिष्ठ वर्ग के समूह गान में जीजीआईसी नारायणबगड़ ने प्रथम और जीआईसी नारायणबगड़ ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग के समूह गान और समूह नृत्य में भी जीजीआईसी नारायणबगड़ की छात्राएं प्रथम रहीं, जबकि समूह नाटक में जीआईसी नारायणबगड़ ने बाजी मारी। श्लोकोच्चारण, आशुभाषण और संस्कृत वाद-विवाद समेत अन्य विधाओं में भी प्रतिभागियों ने स्थान हासिल किए।