हिलांस कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) की वित्तीय वर्ष की वार्षिक आम सभा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रीप और एनआरएलएम से जुड़े 20 क्लस्टरों ने भाग लिया। बैठक के मुख्य अतिथि सिविल जज सीनियर डिवीजन पुनीत कुमार रहे। उन्होंने रीप की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पहाड़ों में महिलाओं को स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार किया जा रहा है। जिससे उनकी आर्थिकी मजबूत हो रही है। ब्लॉक सभागार में आयोजित वार्षिक आम सभा में पिछली बैठक की कार्रवाई, वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त भुगतान, कृषक उत्पादक संगठन की व्यवसाय गतिविधियां, रणनीति पर चर्चा आदि पर चर्चा की गई।