फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेणी-भुली योजना से समूह की महिलाओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, सीएम धामी ने की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को चमोली जिले के पीपलकोटी पहुंचे। यहां उन्होंने मातृ शक्ति सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बेणी-भुली योजना शुरू करने की घोषणा की। योजना के तहत महिला समूहों को दो किस्तों में प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। हालांकि, घोषणा के दौरान प्रोत्साहन राशि की धनराशि और किस्तों के वितरण की विस्तृत जानकारी नहीं दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति के विकास और सशक्तीकरण के लिए प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध है। महिलाओं की भागीदारी समाज और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण है। सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सम्मेलन में जिले की अलग-अलग ग्राम पंचायतों से महिलाएं शामिल हुईं। इनमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने और योगदान देने वाली महिलाएं भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी प्रमुख रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें