फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की मांग को लेकर अभिभावकों के साथ सड़कों पर उतरीं छात्र-छात्राएं

विद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों में तैनाती न होने पर ग्रामीणों और अभिभावकों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। तहसील और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना देते हुए जल्द विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती की मांग की। विद्यालय में रसायन विज्ञान, गणित विषयों में प्रवक्ता और अंग्रेजी, गणित और विज्ञान में सहायक अध्यापक के पद रिक्त पड़े हैं। इस मौके पर उन्होंने तहसील प्रशासन के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। सोमवार को पीटीए अध्यक्ष राकेश नेगी के नेतृत्व में विद्यालय के अभिभावक और छात्र-छात्राओं ने उमा देवी तिराहे से मुख्य बाजार होते हुए तहसील तक जुलूस निकाला। तहसील परिसर में करीब दो घंटो तक धरना प्रदर्शन किया। पीटीए अध्यक्ष राकेश नेगी ने कहा कि विद्यालय को सरकार ने सीबीएसई की मान्यता दी है। लेकिन विद्यालय में महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कपीरी संघर्ष समिति के अध्यक्ष खिलदेव सिंह रावत ने कहा कि पूर्व में भी शिक्षकों की तैनाती को लेकर आंदोलन किया गया था। लेकिन बावजूद उसके संबधित अधिकारी और सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और छात्र-छात्राओं ने कहा कि यदि जल्द विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती नहीं होती। तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें