फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल बाद मंडी समिति को मिला स्थायी अध्यक्ष, वीरेंद्र पाल भंडारी ने संभाला कार्यभार

चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों के लिए कर्णप्रयाग में संचालित कृषि उत्पादन मंडी समिति को करीब पांच साल बाद स्थायी अध्यक्ष मिला है। भाजपा पोखरी के पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पाल भंडारी ने बुधवार को अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। वर्ष 2021 में विनोद सिंह नेगी के बाद से अध्यक्ष का पद रिक्त था। भंडारी ने कहा कि सरकार के सहयोग से मंडी का नियमित संचालन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे किसानों को लाभ मिल सके। भूधंसाव के कारण मंडी परिसर में जगह-जगह दरारें आने से कार्यालयों और दुकानों का कामकाज भी प्रभावित हुआ है। उन्होंने मरम्मत के बाद कार्यालयों और दुकानों को व्यवस्थित करने की बात कही। कार्यभार ग्रहण करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भंडारी का स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें