फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी उपेक्षा से नाराज ग्रामीणों ने श्रमदान से बनाई 61 मीटर सड़क, वन विभाग ने किया निरीक्षण

प्रशासन और संबंधित विभागों की लंबे समय से जारी अनदेखी से आजिज आकर विकासखंड के रवेंठा, मोली और रोलजुन्यारी गांवों के ग्रामीणों ने खुद ही अपनी राह बनाने का बीड़ा उठा लिया है। ग्राम प्रधान कुसुम पुंडीर, महिला मंगल दल और युवक मंगल दल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने महज दो दिनों के भीतर श्रमदान से 61 मीटर से अधिक लंबी और करीब 9 फीट चौड़ी कच्ची सड़क तैयार कर मिसाल पेश की है। दरअसल, कांचुला-गैना संजाकटा मोटर मार्ग का तीन किलोमीटर से अधिक हिस्सा वर्षों से अधूरा पड़ा है, जिससे बीमारों और बुजुर्गों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। बार-बार गुहार के बाद भी सुनवाई न होने पर बुजुर्गों और दिव्यांगों सहित 45 से अधिक ग्रामीणों ने खुद कुदाल उठा ली। वहीं, सूचना मिलने पर शुक्रवार को वन दरोगा नरेंद्र सिंह और वन बीट अधिकारी संदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें