शिक्षक दिवस पर राजकीय जूनियर हाई स्कूल भलागांव में दोनों शिक्षकों के अनुपस्थित रहने से छात्र मायूस नजर आए। विशेष दिन पर शिक्षकों के नहीं पहुंचने से बच्चों में निराशा का माहौल रहा। वहीं, शिक्षकों की अनुपस्थिति को लेकर अभिभावकों में भी भारी रोष है। अभिभावकों ने स्कूल में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।