फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौचर में दिव्यांग सहायता शिविर, 300 से अधिक लाभान्वित

उत्तराखंड के 26वें स्थापना दिवस पर गौचर में पांच दिवसीय दिव्यांग सहायता शिविर आयोजित हुआ। 31 अक्तूबर से 04 नवंबर तक चले इस शिविर में छह जिलों के 300 से अधिक दिव्यांगजनों को निशुल्क कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण मिले। जिलाधिकारी गौरव कुमार की पहल पर जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग ने जयपुर फुट के सहयोग से यह शिविर लगाया। चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, टिहरी और बागेश्वर के दिव्यांगजनों को लाभ मिला। जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल ने बताया कि 53 को कृत्रिम पैर, आठ को कृत्रिम हाथ, 111 को कान की मशीन और 41 को व्हीलचेयर सहित कुल 341 दिव्यांगजनों को उपकरण मिले। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। समापन पर जिलाधिकारी ने जयपुर फुट की टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें