कर्णप्रयाग। अगले माह 11 अक्टूबर से होने वाली रामलीला के लिए मंगलवार को हनुमान ध्वज की स्थापना की गई। सदाशिव रामलीला समिति की ओर आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह नौ बजे कर्ण मंदिर परिसर में क्षेत्रपाल पैरूल देवता का पूजन किया गया। साथ ही राम मंदिर और कर्ण मंदिर में भी पूजा अर्चना की गई। राम मंदिर में राम ध्वज की स्थापना हुई। इसके बाद मुख्य बाजार हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना और सुंदरकांड का पाठ किया गया। साथ ही हनुमान ध्वज की स्थापना की गई। समिति के अध्यक्ष कांति प्रसाद डिमरी ने बताया कि मंगलवार से रामलीला के लिए ऑडीशन शुरू हो गया है।