फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: मूल निवास-1950 और सख्त भू-कानून पर छिड़ेगी लड़ाई, यूकेडी ने तीखे किए तेवर

यूकेडी ने प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और जनसरोकारों को लेकर एक बार फिर अपने तेवर तीखे कर लिए हैं। बुधवार को नगर के निजी होटल में शीर्ष नेतृत्व ने एक स्वर में हुंकार भरते हुए पार्टी का 10 सूत्रीय नीति-संकल्प पत्र जारी किया। पार्टी नेताओं ने साफ किया कि राज्य की अस्मिता, संसाधनों के संरक्षण और युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए यूकेडी उत्तराखंड उत्थान यात्रा के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर जनता को लामबंद करेगी। बुधवार को पूर्व विधायक डीडीहाट काशी सिंह ऐरी और केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि बारी-बारी से सत्ता पर काबिज रही भाजपा और कांग्रेस की नीतियों से आज राज्य का मूल स्वरूप खतरे में है। यूकेडी ही एकमात्र ऐसा विकल्प है, जो उत्तराखंड के मान-सम्मान और हक-हकूक की लड़ाई ईमानदारी से लड़ सकता है। इस मौके पर पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी, केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, नारायण सिंह जमवाल, जिलाध्यक्ष मनोज जोशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें