फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में बारिश के बाद 32 इलाकों में जलभराव, बीएचयू इमरजेंसी के बाहर भरा पानी

बारिश के चलते मंगलवार को शहर के 32 इलाकों में जलभराव हुआ। आम जनता की परेशानी बढ़ गई है। पार्षदों के पास भी जनता की शिकायतें पहुंच रही हैं। पार्षद जलकल के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समस्या का निस्तारण कराने में जुटे हैं। बारिश से लक्सा, गोदौलिया, गिरजाघर, नई सड़क, दशाश्वमेध मार्ग पर भी जलभराव हुआ। बिजली निगम के डीपीएच उपकेंद्र, बनारस रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर पानी लग गया। बीएचयू इमरजेंसी के बाहर जलभराव हुआ। भदऊं रेलवे डाट पुल, नई सड़क, लहरतारा कैंसर अस्पताल के आसपास, कैंट स्टेशन के सामने, डीआरएम कार्यालय, मंडुवाडीह स्टेशन, भिखारीपुर से अमरा अखरी वाले मार्ग, पहड़िया, बालाजी नगर कॉलोनी, बीएचयू कैंपस, सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, इमरजेंसी, महमूरगंज में जलभराव रहा। शिवदासपुर में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से बारिश का पानी गलियों में भरा है और लोगों के घरों में घुस गया है। क्षेत्र के रवि प्रकाश वर्मा ने बताया कि शिवदासपुर ब्लॉक रोड से जुड़ी गलियों में जलभराव है। यहां सड़क निर्माण कराते समय नाले के पूरे हिस्से को ठीक से नहीं बनाया गया। अधिकतर गलियां गंदे पानी, कचरे से भरी पड़ी हैं। पहड़िया क्षेत्र के पार्षद राजकपूर चौधरी ने जलकल के सचिव सुधीर कुमार वर्मा को मौके पर बुलाकर क्षेत्र की समस्या दिखाई। उधर, सपा युवजन सभा के प्रदेश महासचिव किशन दीक्षित ने मंगलवार को कोनिया क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों से मुलाकात कर जानकारी ली। बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पांच-पांच की संख्या में कार्यकर्ताओं को लगाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें