वाराणसी के नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्टूबर को होने वाले एयर शो के लिए यातायात योजना तैयार की गई है। इन तिथियों में सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक राजघाट और सामने घाट पुल से वाराणसी जाने पर रोक रहेगी। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। पड़ाव की पार्किंग भरने पर चारपहिया वाहनों को रामनगर के लंका मैदान भेजा जाएगा।