फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: झंडा जलाने की कोशिश, वीडियो हुआ वायरल; दो आरोपी हिरासत में

बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के धन्नोतीधुरा गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान झंडा जलाने के प्रयास का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। मामले में दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। घटना के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। बुधवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान मस्जिद के सामने बिजली के खंभे पर लगे झंडे को जलाने के प्रयास का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। वीडियो में एक युवक मुंह में ज्वलनशील पदार्थ लेकर झंडे को जलाने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें