फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर की पार्किंग में पहुंचीं सेवा संकल्प अभियान यात्रा की बाइकें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर भाजपा काशी क्षेत्र काशी से वडनगर तक राजनीतिक-सांस्कृतिक संदेश देने की तैयारी में है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बाबा विश्वनाथ का 10 नदियों के जल से जलाभिषेक करने के बाद भाजयुमो की बाइक यात्रा काशी से रवाना होगी। करीब 20 दिन बाद सात अक्तूबर को प्रधानमंत्री की जन्मभूमि वडनगर में इसका समापन होगा। इसके साथ ही 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक काशी क्षेत्र के 16 जिलों में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। भाजपा इसे प्रधानमंत्री की कर्मभूमि काशी और जन्मभूमि वडनगर को जोड़ने वाले संदेश के रूप में पेश करेगी। भाजपा ने एक महीने के अभियान को संगठन के 16 जिलों के साथ 71 विधानसभा क्षेत्रों, 337 मंडलों और 31,168 बूथों तक ले जाने की योजना बनाई है। बूथ स्तर पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। इसमें कार्यकर्ताओं के साथ युवाओं, महिलाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की भागीदारी कराने की तैयारी है। सपनों का भारत कार्यक्रम के तहत स्कूलों में विकसित भारत के संकल्प को लेकर गतिविधियां और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। यात्रा को लेकर रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर की पार्किंग में बुधवार को ही बाइकें सजकर खड़ी कर दी गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें