भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिवसीय काशी दौरे के दूसरे दिन बृहस्पतिवार की सुबह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन-पूजन किए। इसके बाद ताज होटल में विशिष्टजनों के साथ बनारसी जलेबी कचौड़ी का स्वाद चखा। फिर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ गांधी अध्ययनपीठ में जेन-जी के साथ संवाद करने पहुंचे। इस कार्यक्रम का नाम युवा संवाद रखा गया। युवा संवाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि अपना प्रदेश उत्तम प्रदेश कैसे बने इसी को लेकर आपसे संवाद करना है। युवा साथी मुझे भी सुझाव और दिशा दें। युवाओं के मन में जो भावना रहती है वह बहुत सुलझी होती है। वो सामने वाले को देखकर अपना राय नहीं बनाता।