वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक विधान परिषद चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान शुरू हो गया है। सुबह से ही मतदाता बूथों पर पहुंचने लगे। आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। इस दौरान सभी बूथों पर बड़ी संख्या में शिक्षकों व स्नातकों ने पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया। वहीं मतदान करने के लिए मंत्री रविंद्र जायसवाल भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप सभी से आग्रह है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका यानी मतदान जरूर करें।