कुछ विदेशी षड्यंत्रकारी जब भारत की संस्कृति को खत्म करने की साजिश रच रहे हों और ब्राह्मणवाद से आजादी के नारे लगाकर सनातन संस्कृति को अपमानित किया जा रहा हो और प्रभु श्री राम पर सवाल खड़ा कर रहे हों, ऐसे में सनातन विरोधियों को जबाव दिया काशी की मुस्लिम महिलाओं ने। विशाल भारत संस्थान एवं मुस्लिम महिला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दीपावली के अवसर पर लमही के सुभाष भवन में मुस्लिम महिलाओं की श्रीराम महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।