फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव दीपावली पर सोने सी दमकी काशी, आतिशबाजी से आसमान हुआ रोशन

देवों के धरा पर उतरने के पर्व देव दीपावली पर काशी मंगलवार की शाम सोने जैसी दमक उठी। शुभ मुहूर्त में अंसख्य दीपों की रोशनी से सदानीरा का अर्धचंद्राकार तट जगमगा उठा। 21 लाख दीयों से पूरे 84 घाटों पर रोशनी बिखर गई। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का नजारा देखने लायक था। विद्युत लड़ियों और मिट्टी के दीयों और फूलों से पूरा धाम सजाया गया। नमो घाट पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दीप जलाकर देव दीपावली का शुभारंभ किया। इस दौरान सभी घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पर्यटकों में गजब का उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें