फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: कोहरे में तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार में मारी टक्कर, नेपाल के श्रद्धालु बाल-बाल बचे

गाजीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर सोमवार देर रात कोहरे के चलते तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार नेपाल के छह श्रद्धालु बाल-बाल बच गए, जबकि एक महिला को मामूली चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को दूसरे वाहन से नेपाल भेज दिया गया। वाराणसी से दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु थानाध्यक्ष पन्नेलाल यादव के अनुसार, नेपाल निवासी अजय कुमार कसौधन अपनी पत्नी चंद्रिका कसौधन, संजीव श्रेष्ठ अपनी पत्नी सलीना, पुत्र शिवान और प्रकाश के साथ वाराणसी में दर्शन-पूजन करने आए थे। सोमवार देर रात सभी कार से नेपाल लौट रहे थे। ट्रेलर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई कार इसी दौरान पृथ्वीपुर के पास मऊ की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में सलीना को मामूली चोट आई। उन्हें प्राथमिक उपचार दिलाया गया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को दूसरे वाहन से नेपाल रवाना कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें