रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को काशी पहुंचे। यहां उन्होंने संकट मोचन मंदिर में दर्शन-पूजन कर संकट मोचन हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। राजनाथ सिंह वाराणसी में भारतीय वायुसेना के भव्य एयर शो में शामिल होने आए हैं। उनके आगमन को लेकर एयरपोर्ट से लेकर प्रमुख स्थलों तक सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रही।